Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

#एक सलाम हमारे सैनिकों के नाम

SEE WINNERS

Share with friends

एक सलाम हमारे सैनिकों के नाम

Duration: Aug 01, 2018 - Sep 15, 2018

Introduction

“जब आप आर्मी जॉइन करते हैं, आपसे देश के लिए आपका जीवन कुर्बान करने के लिए कहा जाता है। यह एक बहुत महान वचन है।” – मिशेल विंटर
कइयों की स्मृति में और सभी के सम्मान में !
यह हमारे सैनिकों के प्रति आभारी होने का समय है जो खुद का बलिदान देते हैं ताकि देश ज़िंदा रह सके।
यह सोचे बिना कि वे अपने पीछे क्या छोड़कर आए हैं, वे निस्वार्थ भाव से युद्ध में लड़ते हैं, हमें हमारे घरों में सुरक्षित रखने के लिए।
स्टोरिमिरर आपको आमंत्रित करता है हमारे असली हीरोज़ के बारे में लिखकर उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित करने और आपकी सद्भावनाएँ प्रकट करने के लिए।
आइए, उनकी कहानियों को अमर बनाए रखने के लिए एकजुट होते हैं।
आखिर, हमपर उनका कर्ज़ है !


Rules

नियम :
1. कविता के लिए शब्द – सीमा कम से कम 10 शब्द हैं।
2. कहानी के लिए शब्द – सीमा कम से कम 50 शब्द हैं।
3. प्रेषित कहानी या कविता लेखक की मौलिक कृति होनी चाहिए।
4. 1 अगस्त 2018 से 15 सितंबर 2018 तक भेजी गई रचनाएँ ही स्वीकार की जाएंगी।
5. प्रतियोगिता का विषय है – “एक सलाम हमारे सैनिकों के नाम।” जो रचनाएँ इस विषय पर आधारित नहीं होंगी, उन्हें स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
6. इस प्रतियोगिता का मकसद सैनिकों के प्रति सम्मान समर्पित करना है। प्रेषित की गई कहानी या कविता में केवल सकारात्मकता व सद्भावना ही होनी चाहिए।
7. विजेताओं का निर्णय संपादकों के द्वारा दिए गए अंकों + https://storymirror.com पर रचना पर मिले लाइक्स + व्यूज़ की संख्या के आधार पर किया जाएगा।
8. प्रतियोगिता का परिणाम 30 सितंबर 2018 को घोषित किया जाएगा।
9. सभी रचनाएँ https://contest.storymirror.com/ के द्वारा ही प्रेषित की जाएंगी, अन्यथा रचनाओं को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
10. स्टोरिमिरर का निर्णय सभी प्रतिभागियों के लिए अंतिम व मान्य होगा।


Prize

टॉप बीस कहानियों व कविताओं को ईबुक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।
टॉप 5 रचनाओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।


Eligibility

कोई भी भाग ले सकता है।


Languages: Hindi
Content type: Story, Poem
Contact person: For any inquiries please reach out at marketing@storymirror.com