भूमिका:
किसी शख्स ने कहा था कि 'एक तस्वीर, १००० शब्दों के बराबर होती है'
लिखना एक कला है. हम जितना सोचते हैं, हर दिन लिखना उतना आसान नहीं है, ख़ास कर के तब जब आपको हर दिन लिखने के लिए एक नया विषय दिया जा रहा हो.
भारी मांग पर, StoryMirror प्रस्तुत करते हैं, 'प्रतिदिन लेखनी प्रांप्ट'- का दूसरा भाग. एक अनोखी लेखन प्रतियोगिता जो आपके अंदर के लेखक को हर दिन लिखने की चुनौती देती है. इस ३१ दिन के लेखन प्रतियोगिता के निर्देश बेहद सरल हैं- ऊपर दिए गए बैनर पर एक चित्र होगा जिसके अनुसार आपको एक कविता या कहानी लिखनी होगी। आपकी कहानी या कविता का सार कुछ भी हो सकता है. अपनी कल्पना को बांधिए मत. अपने अंदर उमड़ रहे विचारों को प्रकट कीजिए।
तैयार हो जाईये, अपने अंदर के लेखक को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए. हर दिन आपको एक नया प्रांप्ट दिया जाएगा; दिल खोल कर लिखिए।
नियम:
१) StoryMirror हर रात १२ बजे एक नया लेखनी प्रांप्ट प्रारम्भ करेगा।
२) बैनर पर दी गयी तस्वीर, प्रांप्ट होगी।
३) हर प्रांप्ट प्रतियोगिता के अंत तक ( जून 1) एक्टिव रहेगी। आप पुराने विषय, "प्रांप्ट" टैब से देख सकते हैं.
४) प्रतियोगी अपनी स्वरचित कविता/ कहानी ही सबमिट करें।
५) कहानी/ कविता सबमिट करने पर कोई संख्या आधारित नहीं है; आप जितनी चाहे सबमिट कर सकते हैं.
६) StoryMirror का फैसला अंतिम फैसला होगा और सरे प्रतियोगितों पर मान्य होगा।
७) लेख/ निबंध मान्य नहीं हैं.
पुरुस्कार:
१) प्रत्येक भाषा के चुने हुए ३ सर्वश्रेष्ठ लेखकों/ कवियों को StoryMirror की गोल्ड, सिल्वर, और ब्रोंज मेम्बरशिप दी जाएगी (http://sm-s.in/AG1SQZ2)
२) वो प्रतियोगी जो लगातार ३१ दिन दिए गए प्रांप्ट पर लिखेंगे, उन्हें "फिक्शन राइटिंग कोर्स फाउंडेशन" में दाखिला मिलेगा।
३) वो प्रतियोगी जो १५ या उससे ज़्यादा प्रॉम्प्ट्स पर अपनी रचना सबमिट करेंगे उन्हें StoryMirror शॉप के १५० रुपये के वाउचर, इनाम में दिए जायेंगे।
४) हर प्रतियोगी को StoryMirror द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
५) विजेता निर्धारित किये जायेंगे: एडिटर्स के दिए हुए अंक, कुल पाठकों की संख्या और टोटल लाइक्स पर.
योग्यता:
लेखनी प्रांप्ट May 1, 2020 से June 1, 2020 तक दी जायेंगी।
परिणाम: जुलाई 2020
भाषाएं: इंग्लिश, हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलगु, मलयालम, कन्नड़, ओड़िआ और बांग्ला।
कंटेंट टाइप: कविता/ कहानी।
और जानकारी के लिए: neha@storymirror.com
कांटेक्ट नंबर: +91 8452804735