Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Nand Lal Mani Tripathi

Action Classics Inspirational

4  

Nand Lal Mani Tripathi

Action Classics Inspirational

अटल विचार है अटल सिद्धान्त है

अटल विचार है अटल सिद्धान्त है

2 mins
460


अटल विचार है, अटल व्यवहार है

जेठ की भरी दोपहरी के बिहारी

प्रज्वलित मशाल है।

अटल कर्म है,अटल धर्म है मर्यादा मान के भान है।

अटल मौलिक,अटल अलौकिक शक्ति श्रोत प्रवाह है।


अटल विचार है अटल व्यवहार है जेठ की भरी दोपहरी

के बिहारी प्रज्वलित मशाल है।

अटल आग है,अटल अंगार है

अटल शौम्य शीतल विनम्र मानवता श्रृंगार है।


अटल विचार है अटल व्यवहार है जेठ की भरी

दोपहरी के बिहारी प्रज्वलित मशाल है।

अटल क्रांति है ,अटल शौर्य पराक्रम पुरुषार्थ है।

झरना, झील ,नदी समंदर सा

निर्मल निर्झर धारा जीवन के तुफानों से

लड़ताअटल तेज धार रफ़्तार है।


अटल विचार है अटल व्यवहार है जेठ की भरी दोपहरी के

बिहारी प्रज्वलित मशाल है।

अटल जीवन के कुरुक्षेत्र का गीता

कर्म योग सत्यार्थ है।


अटल अक्षुण,अटल अक्षय, अटल

अविरल निर्झर प्रेरक प्रेरणा पुरुष महान है।

अटल विचार है अटल व्यवहार है

जेठ की भरी दोपहरी के बिहारी प्रज्वलित मशाल है।

अटल कहीं शोला, कही शबनम

फानूस फौलाद है।


युग काल के कपाल पर लिखतें

मिटाते हर बदलते पल प्रहर पर

अमिट छाप बनाते काल पुरुष

काल के भाल है।

अटल विचार है अटल व्यवहार है जेठ की भरी

दोपहरी के बिहारी प्रज्वलित मशाल है।


एकाकी नही खुद की परछाई तन्हाई की

विराटता दृढ़ दृष्टि दृष्टिकोण राष्ट्र निधि उजियार है।

अटल विचार है अटल व्यवहार है

जेठ की भरी दोपहरी के बिहारी प्रज्वलित मशाल है।


मौत जिंदगी की सच्चाई 

जनमेजय जीवन सत्य

युग भाष्य है।

अटल विचार है व्यवहार है जेठ

की भरी दोपहरी के बिहारी प्रज्वलित मशाल है।


अटल है आज युवा अभिमान

काल के प्रबाह के वर्त्तमान आवाहनआवाज़ शंखनाद है।

अटल विचार है व्यवहार है जेठ

की भरी दोपहरी के बिहारी प्रज्वलित मशाल है।


अटल आस्था अटल हर मानव का

वास्ता रास्ता मानव मूल्यों के स्वर्णिम

इतिहास का वर्तमान संचार है।

अटल विचार है व्यवहार है जेठ

की भरी दोपहरी के बिहारी प्रज्वलित मशाल है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action