बढ़े चलो
बढ़े चलो
देश के जवान तुम बढ़े चलो बढ़े चलो
शूरवीर जाग उठो रण में, पराक्रम हथियार हो
मां भारती की आन रहे, एक ही अरमान हो
दुश्मनों को ढेर कर शेर तुम बने चलो
देश के जवान तुम बढ़े चलो बढ़े चलो।
आज़ादी के परवाने, रखवाले सदा चलो
अटल विश्वास की कसौटी, देश का तुम मान हो
हिमालय का गौरव तुम, धरती मां की शान हो
आत्मसम्मान की ध्वजा तुम लहराते चलो
देश के जवान तुम बढ़े चलो बढ़े चलो।
राष्ट्र हित के खातिर तुम, बलिदानी की राह चलो
समानता, भ्रातृत्व, एकता का सूत्र परस्पर जुड़ा रहे
द्वेष, ईर्ष्या त्यागकर शांति - प्रेम बना रहे
अखंडता की जोत को सदैव जलाते चलो
देश के जवान तुम बढ़े चलो बढ़े चलो।