Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

V. Aaradhyaa

Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Inspirational

गणतंत्र दिवस की झलक

गणतंत्र दिवस की झलक

1 min
300


गणतंत्र दिवस सब उठते बड़े सुबह सकारे हैं।

जल,थल,नव के सैनिक से, सजे राजपथ सारे हैं।

सब मिलकर चलते साथ लगाते हरकारे हैं।

आन बान देखें ये दुनिया, आज हिन्द के नारे हैं।

लेने हर गणतंत्र सलामी, देश राष्ट्रपति आते हैं।

साहस शौर्य दिखाते सैनिक, देख शत्रु डर जाते हैं।।

रंग बिरंगे झाँकी निकले, लगते सुंदर प्यारे है। 

जल,थल,नव के सैनिक से, सजे राजपथ सारे हैं।

सैनिक पर यह देश सुरक्षित, तभी चैन सो पाते हैं।

रहें रात-दिन ये चौकन्ने, जंगल गिरि से नाते हैं।।

नज़र देश सरहद पर रखते, रण में दुश्मन हारे हैं।

जल,थल,नव के सैनिक से, सजे राजपथ सारे है।

भारत सीमा पर सैनिक ने, प्राण वतन हित त्यागें है।

याद करो सब वे कुर्बानी, वीर हमारे आगे है।  

नमन साहसी करता इनको, भारत के ये तारे हैं।

जल,थल,नव के सैनिक से, सजे राजपथ सारे हैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational