मन का उमंग
मन का उमंग
उठ सुबह ताजगी का एहसास लिए,
सूर्य की किरणों से प्रकाश लिए।
दिन के उजालों का रंग लिए,
उमंगों का लिबास पहनें।
बहुमूल्य चरित्र का साहस लिए,
स्वच्छ भावनाओं का तस्वीर लिए।
संयम और धैर्य का साथ लिए,
बहुरंगी रंग में रंगी उद्देश्य लिए।
चट्टानों सा हिम्मत लिए,
दृढ़ संकल्प लिए।
मशाल की लौ लिए,
कर्तव्य पथ को जगमगाते हुए।
सृजन की उत्सुकता लिए,
ख्यालों और सपनों के संसार को,
सच कर देने की कुव्वत लिए।