वीर शहीदों को प्रणाम
वीर शहीदों को प्रणाम
हंसते-हंसते देश हित जो हो गए कुर्बान
सुखदेव-भगत सिंह-राजगुरु को शत्-शत् प्रणाम।
लगा जान की बाजी रखा देश का मान
सुखदेव-भगत सिंह-राजगुरु को शत्-शत् प्रणाम।
साहस के आगे जिनके दहल गई ब्रिटिशसरकार
सुखदेव-भगत सिंह- राजगुरु को शत्-शत् प्रणाम।
प्राणों की दे आहुति कर गए ये ऐलान
प्राण जाए तो जाए न जाने देंगे देश की शान
सुखदेव- भगत सिंह- राजगुरु को शत्-शत् प्रणाम।
देश की आन के खातिर कर गये सब कुर्बान
हम एक थे एक हैं एक रहेंगे दे गए ये पैगाम
सुखदेव- भगत सिंह- राजगुरु को शत्-शत् प्रणाम।
खंडित कभी न हो हिंद की अखंडता
दिल में जिनके था एक ही अरमान
सुखदेव-भगत सिंह- राजगुरु को शत्-शत् प्रणाम।