श्रेष्ठ कौन ? ज्ञान या बुद्धि

श्रेष्ठ कौन ? ज्ञान या बुद्धि

3 mins
7.9K


सभी कैंडिडेट के इंटरव्यू हो चुके थे। बुद्धि शर्मा और ज्ञान प्रकाश आहूजा ये दो कैंडिडेट थे जो डिग्री और नॉलेज सहित हर लिहाज से बिल्कुल बराबर थे, लेकिन मैनेजर तो किसी एक को ही बना सकते थे। पूरा इंटरव्यू पैनल तय नहीं कर पा रहा था किसे मैनेजर बनाएं और किसे "बैटर लक नेक्स्ट टाइम" कहें?

कंपनी के सीईओ कबीर मेहता तक ये बात पहुँची कि पैनल मैनेजर के लिए एक नाम नहीं तय कर पा रहा है। उन्होंने दो कागज के टुकड़े लिए और उनपर 5-5 सवाल लिखे। एक कागज उन्होंने बुद्धि शर्मा और एक कागज ज्ञान प्रकाश आहूजा को दिया।

सीईओ ने बोलना शुरू किया "आप दोनों को इन पांच सवालों के जवाब लिखकर मुझे ये कागज वापस देना है। जिसने भी ये कागज कम समय में लौटा दिया, वहीं इस कंपनी का मैनेजर होगा। हर सही जवाब के लिए आपके टाइम में से एक सैकंड कम हो जाएगा और हर गलत जवाब के लिए दो सैकंड आपके टाइम में जुड़ जाएंगे।" "औऱ हां, आप चाहें तो जवाब गूगल पर भी ढूंढ़ सकते हैं"

ज्ञान का जनरल नॉलेज बहुत अच्छा था। इसके लिए वो कई प्राइज भी जीत चुका था। वो बहुत खुश था। मन ही मन सोच रहा था "इस टेस्ट में तो मैं ही अव्वल आऊंगा"

...लेकिन जैसे ही उसने सवाल पढ़े उसका सारा कॉन्फिडेंस काफूर हो गया।

सवाल ये थे...

1. चांद पर कदम रखने वाले 18वे इंसान का नाम क्या था?

2. क्रिकेट इतिहास का 1335वां रन किस खिलाड़ी ने बनाया था?

3. भारत में सबसे पहले चाय किस महिला/पुरुष ने बनाई थी?

4. महात्मा गांधी की हाइट कितनी थी?

5.दुनिया की सबसे पहली कविता किस महिला/पुरुष ने लिखी थी?

ज्ञान ने मोबाइल निकालकर गूगल ओपन किया। वो पहले सवाल का जवाब सर्च कर ही रहा था तब तक बुद्धि अपना कागज जवाब लिखकर सीईओ को वापस दे चुकी थी।

ज्ञान की दुविधा बढ़ गई। एक तरफ उसे गूगल पर भी सवालों के जवाब नहीं मिल रहे थे और दूसरी तरफ वो ये समझ नहीं पा रहा था कि बुद्धि ने सवाल इतनी जल्दी कैसे सॉल्व कर दिए।

30 मिनट बाद भी जब एक भी सवाल का जवाब नहीं मिला तो ज्ञान ने अपने कागज वापिस दे दिया।

सीईओ ने बुद्धि शर्मा को नया मैनेजर घोषित कर दिया।

ज्ञान ने हिचकते हुए सीईओ से पूछा "सर, क्या मैं जान सकता हूं कि इन सवालों के जवाब क्या है"?

"क्यों नही" ये कहते हुए सीईओ ने बुद्धि का जवाब लिखा हुआ कागज ज्ञान को दे दिया।

बुद्धि के जवाब पढ़ते ही ज्ञान का पारा चढ़ गया। "अगर इस लड़की को ही जॉब देनी थी तो इंटरव्यू का दिखावा क्यों किया। इसने हर सवाल के जवाब में लिखा है-आई गोट इट।"

सीईओ मुस्कुराए और कहा "तुमने शुरुआत में मेरे इंस्ट्रक्शन ध्यान से नहीं सुने। मैंने कहा था जो ये कागज कम समय में लौटाएगा वो इस कंपनी का मैनेजर होगा। बुद्धि ने 15 सैकंड में मुझे ये कागज लौटा दिया। उसके पांचों जवाब गलत थे इसलिए 10 सैकंड की पेनल्टी के बाद भी उसका टाइम 25 सैकंड ही था। जबकि तुम्हारा टाइम पेनल्टी जोड़कर 30 मिनट 10 सैकंड था। अब तुम बताओ मैनेजर की पोस्ट के लिए सही कैंडिडेट कौन है-तुम या बुद्धि।"

ज्ञान निशब्द था।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama