Vimla Jain

Tragedy Action Inspirational

4.7  

Vimla Jain

Tragedy Action Inspirational

समय के साथ मेहनत से काम\सफलता की कुंजी

समय के साथ मेहनत से काम\सफलता की कुंजी

2 mins
139


कभी-कभी घर के समझदार इंसान पूरे गांव को समझाने में सफल हो जाते हैं, मगर उनके घर के बच्चे घर के लोग ही उनको नहीं मानते हैं।

वह कहते हैं ना "घर की मुर्गी दाल बराबर"

उनको जब तक वह ठोकर नहीं खाते हैं तब तक बात समझ में नहीं आतीहै।

एक बार की बात है, एक छोटे से गाँव में एक बूढ़ा व्यक्ति रहता था । 

गांव के लोग उनको बहुत समझदार और बहुत ही गुणवान मानते थे, उनकी बात की इज्जत करते थे और बात मानते थे ।

वे गाँव के लोगों को समय का महत्व समझाते थे, लेकिन उनका बेटा, जो एक युवा था, समय का महत्व नहीं समझता था।

वह उसको हमेशा समझाते थे बेटा थोड़ा जवाबदार बन,

मगर बेटे के कान पर तो जूं भी नहीं रेंगती थी।

एक कान से सुनता दूसरे कान से निकाल देता और सामने कुछ कुछ कहता उद्दंता भरा व्यवहार करता।

जीवन में कोई काम अच्छी तरह नहीं कर रहा था

मगर वह बूढ़े बाबा हार नहीं मानते थे।

एक दिन उन्होंने अपने बेटे को बुलाया और कहा, "बेटा, समय बहुत महत्वपूर्ण होता है।

अगर हम समय पर काम नहीं करेंगे तो हमें हानि हो सकती है।"

उस दिन बेटा कुछ समझने के मूड में था ,उसको समझ में आया कि वह कहां गलत है।

 वह समय की कीमत नहीं कर रहा है।

उसने ठान लिया कि समय का महत्व समझना जरूरी है।

 उसके बाद से वह समय का पालन करने लगा और अपने कामों को समय पर पूरा करने लगा।

समय के महत्व को समझकर उसके जीवन में सुधार आया।

 वह एक सफल संतुष्ट व्यापारी बन गया और उसने जिंदगी में बहुत तरक्की करी।

 इससे उसके पिता का सीना भी कर गर्व से चौड़ा हो गया।

उनको समझ में आया बार-बार कहने से कुछ नहीं होता है, उसे प्यार से बैठा के अपनी बात को समझाना पड़ता है, तभी अपनों को समझ में आती है नहीं तो उनके लिए घर की मुर्गी दाल बराबर हो जाती हैं।

 जीवन में समय का महत्व समझना बहुत जरूरी है।

 समय पर करी हुई मेहनत सफलता की कुंजी होता है।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Tragedy