Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Dip Narayan Jha

Inspirational Others

3.9  

Dip Narayan Jha

Inspirational Others

मर्यादा

मर्यादा

1 min
1.3K


क्या द्रौपदी के चीरहरण से मर्यादा को न आंकोगे?

क्या दुश्शासन की निर्लज्जता पर मौन रह पाओगे?


दुर्योधन की धृष्टता को यूं ही भुलाया जाएगा।

छद्मवेशी दुश्शासन को कब पहचाना जाएगा।

दुर्योधन का पुतला ना जाने कब फूंका जाएगा?

हैं सब मौन में संदेश जनता तक कौन पहुंचाएगा?

क्या छद्मवेशी का जंघा तोड़ने भीम को बुलाओगे?

क्या द्रौपदी के चीरहरण से मर्यादा को न आंकोगे?


क्या शूर्पनखा की मनमानी पर पर्दा यूं ही डाला जायेगा ?

दुधारी नीति के तमाचे ना जाने जनता कब तक खाएगी?

मर्यादाएं तार-तार तो होंगी गिरिधर का अवतार नहीं होगा।

महाभारत होगा लेकिन सुदर्शन चक्र का प्रहार नहीं होगा।

यह सब देख क्या हाथ पर हाथ धरे बैठे रह पाओगे?

क्या द्रौपदी के चीरहरण से अब मर्यादा को न आंकोगे?



Rate this content
Log in