अपने आंसुओं को पोंछ देना
अपने आंसुओं को पोंछ देना
अपने आंसुओं को खुद ही पोंछ लेना
हौसला भी खुद को खुद ही दे देना।
तुम्हारे आंसुओं की कीमत ना समझेगा जमाना।
मुश्किल है यह बहुत मैंने माना।
जीवन में कीमती हो केवल तुम।
माना मुश्किल है समय
पर उसने भी है बीत जाना।
अपने मन की मजबूती बनाए रखना।
भले ही आंखों में हो आंसू होंठों पर हंसी बनाए रखना।
तुम्हारी मुस्कुराहट ही काफी है
तुम्हें आंसू देने वाले का दिल दुखाने के लिए।
छोड़ो बदला लेने की भावना भूला कर सब कुछ खुद को आगे ही बढ़ाना