बन
बन
लक्ष्य है तो, अधीर बन।
जिंदगी है तो, धीर बन।
प्यास है तो, नीर बन।
आग है तो, आदित्य बन।
मित्र है तो, जोर बन।
अन्याय है तो, शोर बन।
शत्रु है तो, तीर बन।
विपत्ति है तो शमशीर बन।
रण है तो, रणवीर बन।
शुरु हुआ है, तो आखिर बन।
व्योम है तो, चील बन।
बाधाएँ है तो, नील बन।
उथल-पुथल है तो, शील बन।
गहरा समुंदर है तो, मीन बन।