देश की रक्षा करते चलो
देश की रक्षा करते चलो
प्यार का दिया जलाते चलो
नफरत का अंधकार मिटाते चलो
हाथ दोस्ती का बढ़ाते चलो
मन का मेैल मिटाते चलो
इमानदारी की ज्योत जलाते चलो
बेईमानी का कारोबार मिटाते चलो
राह के कांटो को उठाते चलो
राह पर फूल बिखेरते चलो
बच्चों को प्रेम का मूल्य समझाते चलो
युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाते चलो
औरतों का सम्मान करते चलो
बुजुर्गों का सहारा बनते चलो
अपने देश की रक्षा करते चलो
भारत माता की जय बोलते चलो
प्यार का दिया जलाते चलो!