Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

ऋता शेखर 'मधु'(Rita)

Others

5  

ऋता शेखर 'मधु'(Rita)

Others

हिमाचल प्रदेश(my country-4th Nov)

हिमाचल प्रदेश(my country-4th Nov)

2 mins
488


पुरातत्व की खोज जब,ले आती है पास,

उनके ऊपर शोध ही,रच देता इतिहास|


नाम हिमाचल बड़ा सुहाना, देवभूमि से सबने जाना,,

ऋग्वेद से भी है पुराना, आर्यों का यह ताना बाना|


सिंधु सभ्यता की परिपाटी, बंगाना सिरसा की घाटी,,

 कोलोरियन लगाए मेला, पर स्वीकार नहीं था रेला|


फिर वे गए हिमाचल नगरी, वहाँ बनाई अपनी मगरी,,

दस्यु निषाद जाति थी पहली, बाद यक्ष किन्नर बन रह ली|


वे मुंडा दासा या नागा, खुद को माने थे बड़-भागा,,

जब मंगोल हुए विस्थापित, बन भोटा वापस थे ज्ञापित|


आर्यों का तीजा विस्थापन, जहाँ हुआ था कार्य विभाजन,,

अनुशासन का बंध निभाए, सुदृढ़ नींव का राज्य बनाए|


सिक्कों में दिखने लगे/लगी,काल सृजन की रेख,

करें पुष्टि इतिहास की,ताम्रपत्र अभिलेख,,दोहा|


आलेखों की मुख्य शिलाएँ, मण्डी चम्बा में मिल जाएँ,,

पथयार काँगड़ा कनिहारा, तथ्य समाज-अर्थ का सारा,


ये सारे जनपद हैं रह-बर, त्रिगर्त कुलिंद अरु औदुम्बर,,

सिक्कों पर की अलग कहानी, इंडो-ग्रीक तँह लिपि पुरानी|


 प्रथम सदी सिक्कों पर अंकित,नृप विर्यास वहाँ हैं टंकित,

चकला सिक्का साहिल वर्मन,आहत सिक्का चाँदी दर्शन |


किया टॉलमी ने जब विचरण, आदिकाल का उसमें विवरण,

ह्वेनसाँग इतिहास पुराना, अलबरुनी का मध्य जमाना,|


साहित्य- स्रोत में रामायण, पुराणों में है बादरायण,

 कल्हण साक्ष्य राजतरंगिनी, अष्टाध्यायी लिखी पाणिनी,|१०


दिवोदास नृप आर्य थे,शम्बर हुए अनार्य,

लम्बी सी वंशावली,मूरक्राफ़्ट का कार्य,|


थी कुलिंद गणतंत्र प्रणाली,मुद्रा ताम्र खरोष्ठी वाली,|

चाँदी पर ब्राह्मी लिखवाए,अर्जुन से वे पार न पाए,|


नगरकोटि त्रिगर्त का व्यापक,सुशर्मचंद्र बने संस्थापक,|

कौटेय वंश के वह शासक,मुद्रा चौकोर के प्रकाशक,|


 राज वीरयश कुल्लूतों के, लिपि लगाए वह संस्कृतों के,|

प्रथम हिडिंबा महिला शासक, वह गणतंत्र की थीं उपासक),|


वृक्ष उदुम्बर के ही कारण,था जनपद औदम्बर धारण,|

 (महादेवसा उपाधि सुन्दर, बैल त्रिशूल लगाए मुन्दर,|


भेड़ बकरियाँ पालन पोसी,औदम्बर गब्दिक के पड़ोसी,|

आगे जनपद हुए पराजित, था साम्राज्य गुप्त का राजित,|


शनै-शनै गणतंत्र का, होने लगा विनाश,

बढ़े हिमाचल की तरफ, राजतंत्र के पाश,|


मौर्य वंश अशोक से आया),बौद्ध धर्म का जादू छाया

था फिर शुंग वंश का शासन,पुष्यमित्र था जिनका राजन,|


वंश कनिष्क कुशान बनाया,गुप्त वंश फिर राज बसाया,|

सदी पाँच हूणों का बंधन,सदी सात वंश हर्षवर्धन,|


पूर्व मध्य राहुन ठकुराई,राजपूत बारी फिर आई,

मध्यकाल में मुस्लिम आए,वहाँ गजनवी गोरी छाए,|


फिर आए तुगलक या सूरी, बाबर अकबर बनकर धूरी

मंदिर पर जो बात न मनती,हिन्दू-मुस्लिम नृप में ठनती

सदी अठारह सिख भी आए,गुरखा भी आकर भरमाए,|


अग्रेजों/अँग्रेजों से ठनी लड़ाई, तब आजादी घर में आई||

अड़तालिस उन्नीस का, अप्रैल हुआ है खास,

हिमाचल राज्य-रूप में, है भारत के पास|...


Rate this content
Log in