रंगो का त्योहार
रंगो का त्योहार
रंगों का त्योहार है होली
लाती है खुशियों की सौगात
दुशमन भी दोस्त बन जाते
होली मे जल जाते हैं सारे गम।
रंग लगाओ गुलाल उड़ाओ
बुरा ना मानो होली है
मारो पानी पिचकारी भर।
खूब खेलो
रंगों के संग
बुरा ना मानो होली है।
रंग दो जहान को
और बहाओ प्यार के रंग
जहाँ हो खुशियाँ
ना हो जाति भेेद
और न हो ऊँच-नीच का,
संग बस हो प्यार के रंग
दुनिया में बाँटों प्यार के रंग
एक जुट होकर बनाओ होली
क्योंकि लायी है
वो ढेर सारे प्यार के रंग।।