सरस्वती
सरस्वती
माँ सरस्वती देवी के प्रागट्योत्सव ...वसंत पंचमी पर वासंती शुभकामनाएँ!
वर दे वीणावादिनी वर दे !
----- सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"
वर दे, वीणावादिनि वर दे!
प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव
भारत में भर दे!
काट अंध-उर के बंधन-स्तर
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर;
कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर
जगमग जग कर दे!
नव गति, नव लय, ताल-छंद नव
नवल कंठ, नव जलद-मन्द्ररव;
नव नभ के नव विहग-वृंद को
नव पर, नव स्वर दे!
वर दे, वीणावादिनि वर दे।