"तन मन सब शीतल करे"।
"तन मन सब शीतल करे"।
सावन का महीना यह,करता भाव विभोर।
तन मन सब शीतल करे,मधुर पवन सब ओर।
मधुर पवन सब ओर,सबके मन को सुहाती।
खूब होती बारिश,झड़ी हम सबको भाती।
कह "जय" भव्य मौसम, लगता हमें मन भावन।
लगाकर एक पेड़, मंगल करें हम सावन।