Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Minal Aggarwal

Inspirational

3  

Minal Aggarwal

Inspirational

जन्मदिन एक शुभ दिन

जन्मदिन एक शुभ दिन

1 min
169


जन्मदिन तो वह

शुभ दिन होता है

जिस दिन जिसका होता है

उसका उस दिन जन्म होता है 

उसका उस दिन किसी पल

इस धरती पर आगमन होता है 

उस बच्चे के जन्म से 

उसके मां बाप के दिल में एक उल्लास होता है 

परिवार में चारों तरफ खुशी का माहौल होता है 

बच्चा भगवान का रूप होता है 

उसके मां बाप और उसके परिवार को 

वह भगवान के द्वारा प्रदत्त एक 

अनमोल उपहार होता है 

मां बाप का जीवन समर्पित होता है 

अपने बच्चे के लिए 

वह उनके बुढ़ापे का भी सहारा 

होता है 

उनका वर्तमान होता है और 

भविष्य भी 

हर पल दिल को 

सुकून पहुंचाता 

एक खुशगवार नजारा होता है 

जन्मदिन तो हर किसी को 

बहुत ही प्रेम पूर्वक और उल्लास से 

मनाना चाहिए 

इस दिन अपने अतीत की हर 

कड़ी को याद करना चाहिए 

सबका प्यार बटोरना चाहिए 

सबसे आशीर्वाद लेना चाहिए 

इस दिन इतना आशीष समेटे कि 

जो अगले जन्मदिन तक 

आपको उत्साहित रखे 

भगवान के समक्ष भी 

हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी चाहिए 

मैं प्रसन्न रहूं और 

स्वस्थ रहूं

हर किसी के काम आ पाऊं 

यह प्रार्थना करनी चाहिए 

जन्मदिन पर लेना चाहिए 

हर किसी को एक प्रण

कि उन्हें एक अच्छा जीवन 

मिले लेकिन 

वह उसे दूसरों की भलाई,

कल्याण और उत्थान में भी 

खर्च करे

जन्मदिन पर हर किसी के 

दिल में जोश, उमंग 

और उल्लास होना चाहिए 

एक बच्चे जैसा व्यवहार होना 

चाहिए 

साल में एक दिन तो 

होता है 

किसी का जन्मदिन पर 

उसे हर किसी को 

बिना कुछ सोचे विचारे 

बिंदास होकर 

बड़े धूमधाम से मनाना चाहिए 

एक दिन नहीं कई दिनों तक 

यह उत्सव मनाना चाहिए।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational