Ankur Singh

Horror Tragedy Thriller

3.0  

Ankur Singh

Horror Tragedy Thriller

काला साया

काला साया

5 mins
456


अमित सुबह से बहुत परेशान है .. बॉथरूम में कब से हाथ धोये जा रहा था .. हाथ से खून हटाने की कोशिश कर रहा था.. वो रोज अपने बिस्तर पर आराम से सोता है पर पता नहीं कैसे पिछले 10 दिनों से सुबह जब उसकी आंख खुलती है तो उसे अपने हाथों पर खून लगा दिखता था। इस घटना से वो बहुत तरह प्रभावित हो चूका था और इसका समाधान भी उसको नहीं दिख रहा था।खून जैसी चीज का हाथ में लगे रहने का अर्थ है कि उसके हाथों द्वारा किसी कि मौत हो चुकी है ये बात भी बहुत ही खतरनाक थी।

कुछ दिन पहले 

कहने को अमित एक ग्रेजुएशन स्टूडेंट है .. उसका पूरा दिन कॉलेज और फिर कोचिंग में बीतता है पर .. इधर कुछ दिनों से कुछ ज्यादा ही परेशान है। पर परेशान का कारण कुछ और है, प्रोफेसर ने प्रोजेक्ट वर्क बढ़ा दिया है , उसकी क्रश रश्मि को कोई और मिल गया है और उसके साथी सहपाठी उसको अलग से तंग करते है .. उसके लुक .. उसके स्टैण्डर्ड पर अक्सर मजाक बनाते थे। 

नार्मल दिखने वाले अमित के पास कोई खास लुक या पैसा नही था.. पर दिमाग खूब मिला है .. पर अपमान का बोझ कभी कभी इतना भारी हो जाता है की दिमाग पर हावी हो जाता है।

अमित अपने मजाक बनने से बहुत परेशान रहा करता था इसी परेशानी में एक बार कॉलेज से निकल कर एक रोड से जा रहा था की तभी उसके सामने से एक गाड़ी गुजरी जिसमे से एक लड़की बचाओ बचाओ चिल्ला रही थी .. अमित ने बचाने की कोशिश की पर अमित लाख कोशिश करने के बाद भी बचा नही पाता। इसके उलट किडनैपर्स ने अमित को देख लिया था लेकिन उस वक्त उसकी आंखों के सामने वे गायब हो गए। अमित को तब अपने आप पर बहुत गुस्सा आया और उसने फैसला किया कि समाज के लिए कुछ करना चाहिए।

अमित तेज़ी से अपने कमरे की तरफ जा रहा था पर इससे पहले की वो अपने कमरे में प्रवेश कर पाता उसे तभी वहीं किडनैपर्स .. किडनैप कर लेते है और कब्रिस्तान के पास ले जा कर तब तक मारते है जब तक की वो बेहोश नहीं हो गया के घंटो बाद जब उसकी नींद खुली तो एक साया उसके साथ था .. वो साया अमित को देख सकता था पर अमित उसे नही .. अपनी किस्मत को कोसते हुए बोल पड़ा 

है भगवान .. आपने मुझे ऐसा क्यों बनाया .. मेरे साथ कुछ तो अच्छा करते।

साया बगल में बैठा अमित की सारी बात सुन रहा था .. साया एक दम से अमित के शरीर के अंदर प्रवेश कर गया और अब वो रात होते ही अमित के शरीर को अपने हिसाब से चलाने लगता था.. 

इसका मतलब पिछले 10 दिनों से जो अमित के हाथों पर खून लग रहे थे वो साये की वजह से है। साया समाज से बदल लेने के लिए अमित का इस्तेमाल कर रहा है। पहले साये ने अमित के बुरे दोस्तो को पेड़ से उल्टा लटकाकर तब तक मारा जब तक वो अधमरे न हो जाए .. फिर उस साये ने अपने खूनी का भी बदला लिया। साया पहले एक इंसान ही था जो आम लोगों कि ही तरह था पर उसके एक दुश्मन ने किसी तांत्रिक कि मदद से उसकी जान ले ली और उस्सकी आत्मा को मोक्ष मिलने के बजाये काले साये का रूप मिला। साया यानि एक प्रकार कि परछाई।

और अब तो हद हो गयी .. कोई पुलिस थाने में जाकर पिछले कई साल की आपराधिक फ़ाइल चुरा रहा है और अब पूरे शहर में रात में घूम घूम कर अपराधियों को खोजखोज कर मार रहा है पर वो साया धीरे धीरे कर अमित के शरीर को गला रहा था और तब तक गलायेगा जब तक की अमित का शरीर पूरी तरह नष्ट न हो जाए।

हमें इसे बचाना होगा

पर कैसे ..

उसके शरीर से साये को अलग करके इसके लिए एक हवन करना होगा। 

तांत्रिक कपाला इस साये को अपने वश में कर अपनी शक्तियों को बढ़ाना चाह रहा है और अपने तांत्रिक गोले में वो आस पास चल रही घटनाओ को देख कर अपने चेले सोम को बात रहा था। 

आगे की रणनीति बनते ही सोम .. अमित से मिलने जाता है .. मिलते ही हाथ मिलाने के बहाने अपने हाथों में पहने एक सुई जैसी रिंग से अमित के हाथ में घांव कर देता है। अमित एक तीव्र दर्द के झोंके को महसूस तो करता है पर उसके बारे में वो कुछ कर पता इससे पहले ही वो बेहोश हो जाता है।

सोम बड़ी मुश्किल से किसी तरह अमित के शरीर को अपने गुरु कपाला की गुफा में ले आया था .. तांत्रिक कपाला ने अमित को देखते ही .. तांत्रिक क्रिया शुरू कर दी देखते ही देखते अमित के शरीर से साया बाहर आ रहा था। इससे पहले की साया दोनों को मार पाता उसे एक कांच की बोतल में बन्द कर दिया गया पर तभी अमित को होश आने लगा। उसने किसी तरह खुद को उठाया और दोनों गुरु चेले से लड़ बैठा।

उन दोनों को सामने देख वो कुछ समझ ही नहीं पाया पर तभी उसे लगा कि ये शायद उसे मार कर किसी क्रिया को पूरा करना चाहते है इसलिए वो बिना सोचे समझे लड़ाई में कूद जाता है। लड़ाई कि वजह से अचानक वो बोतल फुट गयी और उसमे से वो साया निकल कर अमित के शरीर के अंदर फिर से घुस गया। अब अमित कि शक्ति कई गुना बढ़ गयी थी और उसने इन दोनों गुरुचेले को थोड़ी सी ही मेहनत से हरा दिया।

आखिर सत्य की जीत हुई और साया वापस अमित के शरीर में आ कर रहने लगा जब तक रह सके क्योंकि कुछ समय बाद वो साया पूरी तरह से अमित के शरीर को गला कर मारने वाला था।

अमित उस गुफा से बाहर निकला और अपने घर पहुंचा उसने फैसला किया कि जब तक उसकी जान बाकी है वो लोगो कि रक्षा करता रहेगा। उसने पुलिस स्टेशन से चुराई हुई फ़ाइल से अपराधियों के नाम निकालने शुरू किये और उन्हें एकएक कर फिर से मारना शुरू कर दिया।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Horror