Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Pratibha Mahi

Abstract Romance Tragedy

4  

Pratibha Mahi

Abstract Romance Tragedy

तू अपना सा लगता था....!

तू अपना सा लगता था....!

1 min
239


वक्त ने.... 

करवट क्या बदली....

सब नज़ारे ही बदल गए.. !

एक वक्त था...

तू अपना सा लगता था....!


तुझे....

मांगा था हमने...!

कुदरत की फिजाओं से....

हवाओं से....

घटाओं से....

दसों दिशाओं से....!

चला आया बनकर ....

हवा का एक झोंका .....!

और.... 

उड़ा ले गया.....

मेरे सभी जज्बात.....!

कर दिया खाली.....

हृदय के समन्दर को.....!

जहाँ कभी....

रक़्स करती लहरों के साथ....

इतराया करते थे....

प्रीत की जलते दीए....!

वक्त ने.... 

करवट क्या बदली....

सब नज़ारे ही बदल गए.. !

एक वक्त था...

तू अपना सा लगता था....!


तेरी फ़ितरत के....

चन्द नगीने पड़ गए भारी....

मुहब्बत पर...!

बाज रूपी झूठ....

सच्चाई पंजों में दबोच कर....

बैठ गया..!

भय का राक्षस.... 

खा गया हिम्मत को.....

और उम्मीद को....!

कर दिया भस्म....

मेरे प्यार और विश्वास को....

तेरे क्रोध के ज्वारभाटे ने......!

कुछ बेपरवाह....

तेरे इरादों ने....

वादों ने....

और अनकहे एहसासों ने....!

सब शून्य हो गया...!

वक्त ने.... 

करवट क्या बदली....

सब नज़ारे ही बदल गए.. !

एक वक्त था...

तू अपना सा लगता था....!


वक़्त....

फिर करवट बदलेगा...!

डर को कील चुभोकर...

सर उठा....

बाहर आएगी उम्मीद की किरण...!

सात ताले तोड़कर....

सत्य लहराएगा अपना परचम.....!

गीत गाएँगी फ़िज़ाएँ..!

रक़्स करेगा सम्पूर्ण अस्तित्व....!

तुझे भी बदलना होगा....

यही क़ुदरत का नियम है....!

एक दिन मिलेगा ज़रूर....

मुझे मेरा

अपना नूर-ए-ख़ुदा.....!

'माही'.....

वक्त ने.... 

करवट क्या बदली....

सब नज़ारे ही बदल गए.. !

एक वक्त था...

तू अपना सा लगता था....!



Rate this content
Log in